फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fury prevailed among the people of the area due to non-caught Guldar

Bijnor News: गुलदार को न पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगो में रोष व्याप्त

Thu, 27 Apr 2023 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fury prevailed among the people of the area due to non-caught Guldar
अफजलगढ़/ रेहड़। क्षेत्र में कुछ ही दिन में गुलदार के एक वृद्ध सहित दो मासूमों की मौत व की लोगों जख्मी किए जाने के मामले में वन विभाग की ओर से लापरवाही बरतने व गुलदार को न पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगो में रोष व्याप्त है। इस संबंध में लोगो का कहना है कि गुलदार नही पकड़ा जाता है। तो ऐसे में ओर घटनाओं का इंतजार नही किया जाना चाहिए। वन विभाग शीघ्र गुलदार को पकड़कर ग्रामीणो को आतंक से निजात दिलाए। अगर गुलदार नही पकड़ा जाता है, तो उसे नर-भक्षी घोषित कराकर शूट कराकर इन होने वाली घटनाओं ओर मौतों से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में भाकियू टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष मदन राणा का कहना है गुलदार तीन मौतों सहित कई लोगों को जख्मी कर चुका है। वन विभाग इसे पकड़कर दूरदराज वन में छुड़वाए। जिला पंचायत सदस्य पति व क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेेेंद्र चौहान का कहना कि गुलदार के हमलों से जो घटनाएं हुई हैं, वह दुःखद है। आगे भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो इसके लिए वन विभाग को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग इसमें लापरवाही बरतता है तो हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी पड़ेगी और वन विभाग के विरुद्ध आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष महल सिंह का कहना है कि गुलदार ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया व अनेक लोगों को जख्मी कर दिया है। वन विभाग इसे शीघ्र पकड़े। यदि नही पकड़ा जाता है तो इसे नरभक्षी घोषित कर शूट किया जाना चाहिए। यदि वन विभाग ग्रामीणों को आतंकी गुलदार से निजात नही दिलाता है तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी का कहना है कि गुलदार के हमलों मे जो घटनाएं हो रही हैं वह नहीं होनी चाहिए। हमें समाधान चाहिए आश्वासन नहीं चाहिए हम अपनी सुरक्षा अपने स्तर से करेंगे और वन विभाग के विरुद्ध धरना प्रदर्शन तो करेंगे ही, जिम्मेदार अधिकारियों को नामजद कर उनके विरुद्ध एफआईआर कराएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed