फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fury due to non-payment of sugarcane in 14 days

14 दिन में गन्ना भुगतान नहीं होने से रोष

Wed, 09 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fury due to non-payment of sugarcane in 14 days
14 दिन में गन्ना भुगतान नहीं होने से रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने 14 दिनों के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। भाकियू पदाधिकारियों ने ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भोपाल सिंह को ब्लॉक महासचिव मनोनीत किया।
बुधवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद चीनी ने गत पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान वर्तमान पेराई सत्र के शुरू होने के बाद किया था, लेकिन इस सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को विलंब से दिया जा रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। 14 दिन के भीतर भुगतान नहीं होने पर किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह ने प्रशासन से किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने, बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने, लोनिवि की बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने और नजीबाबाद चीनी मिल क्षमता बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत में शेर सिंह, हनीफ अहमद व ऋषिपाल सिंह को संरक्षक, भोपाल को महासचिव, सतपाल सिंह, रामेंद्र व विकास कुमार को उपाध्यक्ष, नितिन और अली हसन को संगठन मंत्री, राजेंद्र सिंह को सचिव, शमसुल को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, उदल सिंह, राजवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, विजय सिंह, सुनील कुमार, दीपक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed