फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fury among farmers due to attack on Rakesh Tikait

राकेश टिकैत पर हमले से किसानों में रोष

Sat, 03 Apr 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fury among farmers due to attack on Rakesh Tikait
नांगलसोती थानाध्यक्ष संजय पांचाल को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
राकेश टिकैत पर हमले से किसानों में रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत की गाड़ी पर हमला होने की घटना से किसानों मेें रोष है। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नजीबाबाद थाने को सौंपकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।

भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता और किसान नजीबाबाद थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राजस्थान के जिला अलवर में राकेश टिकैत की गाड़ी पर हमला करने की घटना की निंदा की। उन्होंने हमला करने वालों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर टिकैत को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मदन सिंह, विरेश राणा, कमलवीर, मो. राशिद, प्रशांत कुमार, करन सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद परमार, देवेंद्र सिंह, संजीव, अंकित, बृजेश कुमार, नितिन राजपूत आदि मौजूद रहे। उधर, नांगलसोती में भाकियू कार्यकर्ता और किसान थाने में एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। कार्यकर्ता अवनीश और दिनेश के नेतृत्व में किसानों और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग करते हुए नांगलसोती थाना प्रभारी संजय पांचाल को ज्ञापन सौंपा।

नजीबाबाद थाने को ज्ञापन सौंपते किसान।

नजीबाबाद थाने को ज्ञापन सौंपते किसान।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed