{"_id":"60bd13c48ebc3e40c706b807","slug":"fund-will-be-made-to-help-teachers-who-died-from-corona-bijnor-news-mrt541583031","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मृत शिक्षकों के सहायतार्थ बनेगा कोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मृत शिक्षकों के सहायतार्थ बनेगा कोष
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से मृत शिक्षकों की सहायता के लिए जनपद स्तर पर कोष बनेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने इसके लिए अभियान चलाएगा। संघ ने डीआईओएस दफ्तर में शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में निदान नहीं होने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
संघ की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक दर्जन से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया है। बैठक में कोरोना से मृत शिक्षकों के आश्रितों को तत्काल शिक्षक नियुक्त करने पर जोर रहा। कहा कि इस बारे में नियम सरल किए जाएं। संघ ने सीएम तथा डिप्टी सीएम को ज्ञापन भेजा है। वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को कोरोना संक्रमण काल में वेतन नहीं मिला है। इसलिए विद्यालयों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए। 60 वर्ष से कम आयु के मृत शिक्षकों के आश्रितों को नियमानुसार ग्रेच्युटी का लाभ मिले। इस दौरान जिला मंत्री रविन्द्र कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह बालियान, मनोज कुमार यादव, शाहिद अली प्रधानाचार्य, आमिर रिहान, जिलेदार सिंह आदि मौजूद रहे।