फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Full payment of incomplete toilets

अधूरे शौचालयों का कर दिया पूरा भुगतान

Thu, 17 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Full payment of incomplete toilets
नहटौर में सवचछ भारत मिशन के तहत बनाया गया शौचालय हुआ खस्ताहाल। - फोटो : BIJNOR
अधूरे शौचालयों का कर दिया पूरा भुगतान
विज्ञापन

नहटौर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में घपला किया जा रहा है। अधिकांश शौचालयों में पानी तक की सप्लाई भी नहीं जोड़ी गई। अधूरे निर्माण पर भी पूरा भुगतान कर दिया गया। सात शौचालयों में पालिका परिसर में बना शौचालय ही चल रहा है, जबकि अधिकांश शौचालयों में गंदगी का अंबार लगे हुए हैं। गौर करने की बात यह है कि सब कुछ आंखों के सामने होने के बाद भी अधिकारी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में सात सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। शौचालय में पैसे का बंदरबांट करने के लिए अनुपात से अधिक शीट भी लगाई गई। सामुदायिक शौचालयों में शीट के हिसाब से पेमेंट मिलती है। प्रत्येक फ्लैस शीट का करीब 78 हजार रुपये का बिल बनाया जाता है। थाने के सामने प्राथमिक विद्यालय परिसर में बनाए गए शौचालय में आठ फ्लैस शीट लगा दी गई, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक नहीं जोड़ी गई। इससे शौचालय चल भी नहीं पाया और भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल, हाथीवाला मंदिर, धर्मशाला में बनाए गए शौचालय आज तक चल ही नहीं पाए। उनमें सिर्फ गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। इन शौचालयों को कोई देखने को तैयार नहीं है। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का जिम्मा स्थानीय अधिकारियों पर है, लेकिन वही अधिकारी इस अभियान को पलीता लगा रहे हैं। उनके सामने ही गड़बड़ी हो रही है, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सारा खेल अधिकारियों की शह पर ही हो रहा है। लोगों का कहना है कि इसमें पालिका के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की देखरेख करने वाले भी संदेह के घेरे में हैं। पालिका परिसर में बना शौचालय ही चल रहा है। थाने व स्वास्थ्य केन्द्र में बने शौचालयों की हालत भी खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
पालिका चेयरपर्सन फिरोजा खातून के पुत्र प्रतिनिधि राजा अंसारी का कहना है कि बंद शौचालयों की जानकारी कराकर शीघ्र चालू कराया जाएगा। इस तरह की लापरवाही करने वालों की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed