फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fruiting pods of death will not

मौत की फली को नहीं फलने देंगे

Wed, 04 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 04 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fruiting pods of death will not
नांगलसोती/नजीबाबाद। तीन ग्राम पंचायतों ने पैमाड़ के पौधों को नष्ट करने के लिए अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरुआत में स्कूल क्षेत्र और ग्रामीण आबादी के आसपास उगने वाले पैमाड़ के पौधों को नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


पैमाड़ की फली खाने से जनपद बिजनौर में विगत एक वर्ष में कई बच्चे जान गवां चुके हैं और फली खाने वाले अनेक बच्चों को मौत छू चुकी है। ऐसे में नजीबाबाद ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों ने पैमाड़ के पौधों को नष्ट करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत नांगलसोती के ग्राम प्रधान सुभाषचंद्र, सौफतपुर के ग्राम प्रधान नौबीर सिंह और हरचंदपुर के ग्राम प्रधान पति राहुल कुमार के नेतृत्व में नांगल क्षेत्र में बस स्टेंड क्षेत्र से पैमाड़ के पौधों को नष्ट करने के अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नांगलसोती के ग्राम प्रधान सुभाषचंद्र ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में स्कूलों के आसपास और गांव की आबादी क्षेत्र में उगने वाले पैमाड़ के पौधों को नष्ट किया जाएगा।

उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। पैमाड़ के जहरीले पौधों और फलियों को नष्ट करने के लिए तीन ग्राम पंचायतों की पहल को अन्य पंचायतों को भी जनहित में अपनाना होगा।

पैमाड़ के पौधे और फलियां समूल खत्म तब ही हो सकते हैं, जब अभियान को सहभागिता की भावना से जनांदोलन का रूप दिया जाएगा।

बच्चों की सुरक्षा पहली जिम्मेदारी है। जहरीली पैमाड़ का पौधा जिसे कसौंदी  नाम से भी ग्रामीण जानते हैं, बच्चों के जीवन के लिए खतरनाक है। इसीलिए इसको नष्ट करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों ने ली है। सुभाषचंद्र, प्रधान नांगलसोती।

स्कूलों और आबादी के आसपास उगने वाले पैमाड़ के पौधों को पहले नष्ट किया जाएगा। प्राय: बच्चे इन्हीं क्षेत्रों में खेलते हैं। अर्चना देवी, प्रधान हरचंदपुर।

पैमाड़ के पौधे पर लगने वाली फलियां बच्चों को आकर्षित करती हैं। मासूम बच्चों की जान को बचाने के लिए जनजागरण एवं फलियां हटाने का अभियान शुरू किया गया है। -नौबीर सिंह, प्रधान सौफतपुर


ग्राम पंचायत नांगलसोती, सौफतपुर और हरचंदपुर की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनजागरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में पम्फलेट बंटवाए जाएंगे और क्षेत्रीय एएनएम को भी ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डॉ. मनमोहन अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed