Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Frost increased the chill, the minimum temperature of the district reached three degrees

Bijnor News: पाले ने बढ़ाई ठिठुरन, फसल को नुकसान

Mon, 16 Jan 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 16 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Frost increased the chill, the minimum temperature of the district reached three degrees
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल के गेट पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत में उमड़ी भीड़।
- फसलों को पाले से बचाने के लिए करें सिंचाई
विज्ञापन

- तीन डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
- अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नहटौर। भले ही सूर्यदेव सुबह से ही बादलों की ओट से बाहर निकलकर दर्शन दे रहे हैं। मगर तापमान मे गिरावट दर्ज हो रही है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। इस समय पाला पड़ रहा है, जो फसलों के लिए नुकसानदायक है।
सोमवार को सुबह के समय धूप निकली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। रात के समय ठंड बरकरार रही। शाम के समय घरों से बाहर निकलते ही कंपकंपी छूट रही है। सोमवार सुबह जब किसान अपने खेतों में काम करने गए तो उन्हें खेतों में पाले की सफेद चादर बिछी दिखाई दी। क्षेत्र के किसान राजवीर सिंह, आनंदपाल सिंह, रणवीर सिंह, प्रशांत कुमार आदि ने बताया कि इस समय पाला गिरने से ठिठुरन तो बढ़ी ही है। पाले से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान है। किसानों का कहना है कि पाले से गेहूं, सरसों, बरसीम व गन्ने का अगोला पाला पड़ने से सूख रहा है। किसानों का कहना है कि अगर शीघ्र ही बारिश नहीं हुई तो फसलों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि आलू, सरसों, तिलहनी फसलें और चौड़े पत्तियों वाली फसलों को पाले से नुकसान है। पाले से फसलों को बचाने के लिए फसलों की सिंचाई समय से करते रहें।

हल्दौर में बिलाई शुगर मिल के गेट पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत में उमड़ी भीड़।

हल्दौर में बिलाई शुगर मिल के गेट पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत में उमड़ी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed