{"_id":"6201675f57edfb43d343fd40","slug":"from-the-land-of-vidur-the-yogi-accompanies-every-class-bijnor-news-mrt576183745","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदुर की धरती से योगी ने हर वर्ग को साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदुर की धरती से योगी ने हर वर्ग को साधा
विज्ञापन
बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में भाजपा के जन चौपाल कार्यक्रम में झूमती महिलाएं।
- फोटो : BIJNOR
विदुर की धरती से योगी ने हर वर्ग को साधा
रजनीश त्यागी
बिजनौर। सोमवार को महात्मा विदुर की धरा से मुख्यमंत्री ने जनसभा के माध्यम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर वर्ग को साधने का प्रयास किया। जहां पिछली सरकारों में गुंडागर्दी और इस सरकार में बदमाशों के एनकाउंटर के बीच अंतर समझाया। वहीं बन रहीं सड़कों, सुशासन और महिला सुरक्षा के फायदे गिनाए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी वर्चुअल तरीके से किसान, महिला, व्यापारी, उद्यमी सभी को दिए जा रहे योजनाओं के लाभ भी गिनाए। जनसभा में निशाना अखिलेश और जयंत पर ही नजर आया।
सोमवार को सुबह कोहरा था, लेकिन दस बजते-बजते मौसम साफ होने लगा। तेज धूप खिली तो वर्धमान कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा स्थल पर लोग पहुंचने शुरू हो गए। करीब 12 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण शुरू किया। भाषण की शुरूआत में ही महात्मा विदुर को नमन कर यहां के लोगों की नब्ज पर हाथ रखने का प्रयास किया। इसके बाद पिछली सरकार में दंगे, कर्फ्यू लगने की बात कहते हुए दंगे कराने वालों की गर्मी निकालने तक की बात कही। इसके बाद बदमाशों द्वारा जान की भीख मांगने जैसी बात कर अपनी सरकार में सुशासन का उदाहरण दिया। इसके अलावा महिला सुरक्षा, किसान सम्मान निधि, निशुल्क राशन, कोरोना वैक्सीन, उपचार की बात कर हर वर्ग को छुआ। आज और पिछली सरकार में आ रही बिजली का अंतर कुछ इन शब्दों में बताया कि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती। पहले अंधेरे में लूट, डकैती होती थी, लेकिन अब हर गांव बिजली से रोशन है।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद शुरू किया, लेकिन शुरूआत में ही विदुर की धरती को प्रणाम कर सीधे बिजनौर की जनता से जुड़ने का काम किया। जिले के महान गजलकार दुष्यंत कुमार के शेर से अपने भाषण की शुरूआत की, जिस पर खूब तालियां भी बजीं। मोदी ने करीब 27 मिनट के भाषण में जहां योगी सरकार द्वारा गुंडों पर नकेल कसना, महिला सुरक्षा, बिजली की व्यवस्था की तारीफ की, वहीं जाति के नाम पर वोट मांगने वालों से सावधान रहने की अपील भी की। इसके साथ ही नगीना की काष्ठ कला, मुरादाबाद की पीतल का जिक्र करना भी नहीं भूले। एक्सप्रेस वे के जरिये जिलों को विकास से जोड़ने की बात भी अपने भाषण में शामिल की। (संवाद)