फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Freedom fighters remembered on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी

Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters remembered on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया। साथ ही ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृष्णा कॉलेज में प्रबंधक मनोज कुमार और लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खां ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। विनायक कॉलेज में महाविद्यालय प्रबंध निदेशक राकेश मलिक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर अमित ठाकुर, संदीप सिंह, रूपिन कुमार, रश्मि चौधरी, रूखसार दानिश, तानिया, दृष्टि चौधरी, नीरू, नीति तोमर और चतुर्थ श्रेणी में कामेंद्र सिंह, फकीरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, विवेक कॉलेज में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया। महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, अनिल शर्मा तथा सभी प्राचार्यों तथा विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। कुँवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट और कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण गया। इस अवसर पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। संस्था निदेशक डॉ. स्वतंत्र पोरवाल, प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह कोरव, सर्वजीत सक्सेना, आशीष कुमार, विकास कुमार, वीरा सोसाइटी व कॉलेज सचिव उदयन वीरा, रुचि वीरा और ग्रुप निदेशक उमेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed