{"_id":"5e909f128ebc3e71195f97ae","slug":"free-ration-will-be-distributed-under-the-scheme-from-15-bijnor-news-mrt477257697","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना के तहत 15 से बंटेगा नि:शुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना के तहत 15 से बंटेगा नि:शुल्क राशन
विज्ञापन
योजना के तहत 15 से बंटेगा नि:शुल्क राशन
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अप्रैल, मई व जून में सभी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल नि:शुल्क बांटा जाएगा। चावल वितरण 15 से 26 तारीख के बीच किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि राशन वितरण कड़ी निगरानी में कराने के लिए हर उचित दर की दुकान पर पर्यवेक्षण अधिकारियों को नामित किया गया है। पर्यवेक्षण अधिकारियों की क्रॉस चेकिंग के लिए व राशन वितरण में पारदर्शिता रखने के लिए जोनल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी व नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। जनता राशन वितरण से जुड़ी अपनी शिकायत जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम के नंबर 7895379933 पर या खाद्य तथा रसद विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर कर सकते हैं। डीएम ने सभी राशनकार्ड धारकों से राशन लेते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की अपील की है।