{"_id":"6691a79dffc46d8bda06c334","slug":"fraud-of-eight-lakh-rupees-in-the-name-of-providing-job-in-kuwait-bijnor-news-c-27-1-bij1002-126784-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
कुवैत पहुंचने पर चला फर्जीवाड़े का पता, जेल में भी रहना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। थाना मंडी धनौरा के गांव मोहसनपुर उर्फ देवीपुरा निवासी व्यक्ति ने थाना चांदपुर के गांव पाडला निवासी व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव मोहसनपुर उर्फ देवीपुरा निवासी गौरव ने बताया कि उसकी जान पहचान चांदपुर थाना के गांव पाडला निवासी शाहवेज से थी। करीब दो वर्ष पूर्व उसे कुवैत में अच्छी नौकरी दिलाने के लिए बताया था। इसके लिए आठ लाख रुपये का खर्च बताया था। उस पर विश्वास कर शाहवेज व उसके साथी फुरकान निवासी पाडला को 3,00000 रुपये नकद दे दिए थे। 3,81,870 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया।
24 मई 2023 को वह कुवैत चला गया। वहां जाकर पता चला कि उसके साथ वीजा के बाद की जो भी कार्रवाई शाहवेज आदि ने की है, वह सब फर्जी है। बल्कि 1,11,520 रुपये (410 कृवैती दीनार) भी धमकी देकर हड़प लिए। एक वर्ष तक वीजा से संबंधी कोई कागज न बनने पर उसे कुवैत सरकार ने जेल भेज दिया। जेल से किसी तरह अपने घर वापस आया। घर पर आकर जब शाहवेज व फुरकान से शिकायत की तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।