फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fraud in the name of providing loans at a cheaper rate

सस्ती दर पर कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी

Tue, 04 Feb 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of providing loans at a cheaper rate
सस्ती दर पर कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

हल्दौर। सराफा व्यापारी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि मोटी रकम कम ब्याज पर देने का झांसा देकर उसके मोबाइल फोन पर कॉल कर उसके बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल कर ली। आरोपी ने व्यापारी के खाते से 20 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। ठगी के शिकार व्यापारी ने मामले की शिकायत थाने में तहरीर देकर की।

गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी लोकेंद्र सिंह की हल्दौर के मुख्य बाजार में सराफा की दुकान है। व्यापारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को व्यापारी का ममेरा बहनोई बताया। कॉलर ने व्यापारी को कम ब्याज पर 20 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन भेजने का झांसा दिया। व्यापारी ने उसके झांसे में आकर अपने पंजाब नेशनल बैंक हल्दौर के खाते की गोपनीय जानकारी उसे फोन पर बता दी। इसी दौरान व्यापारी के उस बैंक के खाते से 20 हजार रुपये का फोन पर संदेश प्राप्त हुआ। खाते से 20 हजार रुपये निकलने का संदेश पाकर व्यापारी के होश उड़ गए। व्यापारी ने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि उसके खाते से ऑनलाइन पैसे निकाले गए हैं। व्यापारी ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed