फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fourth phase of tiger census begins

Bijnor News: चौथे चरण की बाघ गणना शुरू

Thu, 07 Nov 2024 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fourth phase of tiger census begins
रेहड़। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के निर्देश पर चौथे चरण की बाघ गणना शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत वन मंत्री ने कैमरा ट्रैप्स लगाकर की। गणना के लिए रेंज में नौ स्थानों पर कैमरा ट्रैप्स लगाए जाएंगें।
विज्ञापन





भारतीय वन्यजीव संस्थान तकनीकी सहयोग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ एवं टाइगर रिजर्व की टीम ने अमानगढ़ रेंज में बाघ गणना शुरू कर दी है। रेंज में कैमरों के माध्यम से बाघों की गणना की जाएगी। इसकी शुरुआत वनमंत्री केपी मलिक वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश ने कैमरा लगाकर की। पर्यवेक्षक डाॅ. मेराज अनवर ने बताया कि बाघ गणना के लिए 45 जोड़े कैमरे रेंज के मकोनिया, अमानगढ़, झूलोखत्ता, रानीनांगल, लालपुरी, जसपुर बीट, लालढांग, केहरीपुर व झिरना आदि में लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लाइन ट्रांजेक्ट व पदचिह्नों की गणना भी जाएगी। गणना के बाद डाटा विश्लेषण के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को भेजा जाएगा। बाघ गणना में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के समन्वयक अधिकारी डा. मेराज अनवर, प्रोजेक्ट आफिसर सोहनी शाह, क्षेत्र सहायक पूरन सिंह, मोहम्मद फैजान शामिल रहे। रेंजर अमानगढ़ अंकिता किशोर ने बताया कि बाघ गणना लगभग तीन महीने तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed