फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fourlane will become Meerut Pauri Highway

फोरलेन बनेगा मेरठ पौड़ी हाईवे

Sat, 04 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fourlane will become Meerut Pauri Highway
फोरलेन बनेगा मेरठ पौड़ी हाईवे
विज्ञापन

बिजनौर। चीन की सीमा से जोड़ने वाले मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण नहीं हो रहा, बल्कि यह हाईवे फोरलेन बनाया जाएगा। फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण के काम में भी तेजी आ गई है।
मेरठ पौड़ी हाईवे को फोरलेन बनाने की लंबे अरसे से कवायद चल रही है। केंद्र सरकार से मंजूूरी मिलने के बाद एक साल से ज्यादा समय से इसका टेंडर नहीं हो पा रहा था। 20 दिन पहले इस फोरलेन का टेंडर हुआ है। इसके बाद फोरलेन बनाने का काम शुरू हो गया है। मेरठ से नजीबाबाद तक 110 किलोमीटर का फोरलेन बनाया जा रहा है। अभी मेरठ के रामराज व बिजनौर में गांव कछपुरा से नजीबाबाद तक यह फोरलेन बनेगा। बिजनौर से रामराज का क्षेत्र हस्तिनापुर वन सेंचुरी के अंतर्गत आता है। इसलिए इस 40 किलोमीटर के दायरे में यह फोरलेन अभी नहीं बनेगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। चर्चा थी कि मेरठ से पौड़ी हाईवे का केवल चौड़ीकरण होगा। यह केवल 40 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। पर एनएच के अफसरों ने यह बात साफ कर दी है कि मार्ग का चौड़ीकरण नहीं होगा बल्कि यह फोरलेन ही बनेगा।
विज्ञापन

एनएच मेरठ के प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष चौधरी के मुताबिक मेरठ पौड़ी हाईवे फोरलेन बनाया जा रहा है। यह 60 मीटर चौड़ा होगा। फोरलेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed