{"_id":"622e381eb2acb32e621a0090","slug":"four-under-passes-will-be-made-in-bijnor-kotwali-road-bijnor-news-mrt580380921","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर-कोतवाली मार्ग में बनेंगे चार अंडर पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर-कोतवाली मार्ग में बनेंगे चार अंडर पास
विज्ञापन
बिजनौर-कोतवाली मार्ग ग्राम बरूकी में होता अंडरपास का निर्माण।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर-कोतवाली मार्ग में बनेंगे चार अंडर पास
बिजनौर। कस्बों और चौराहों की भीड़भाड़ में अब वाहनों की रफ्तार पर फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ महीन के बाद हाईवे पर वाहन सरपट दौड़ेंगे। दरअसल, बिजनौर-कोतवाली मार्ग में चार अंडर पास बनाए जाने हैं। बरुकी और पीली चौकी पर काम चालू हो गया है, जबकि महेश्वरी जट तथा वीकेआईटी के पास होली के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
बिजनौर से कोतवाली तक मार्ग को नेशनल हाईवे में तब्दील किया जा रहा है। यह मार्ग पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बन चुका है। फिलहाल सड़क के चौड़ीकरण का काम चालू है। सिर्फ चौड़ीकरण ही नहीं बल्कि इस मार्ग में अंडर पास भी बनाए जाने हैं। 24 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में चार अंडरपास बनाए जाने हैं। जिनमें बरुकी और पीली चौकी पर काम चालू कर दिया गया है। बता दें कि बरुकी में चौराहा है, गांव सिकेड़ा का संपर्क मार्ग और बरुकी गांव का रास्ता सड़क में मिल रहा है, इस चौराहे को ऊपर अंडरपास बनाया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोग और वाहन हाईवे पर आने के बजाय नीचे से आवाजाही कर सकें। इसके अलावा पीली चौकी पर भी अंडर पास बनाया जा रहा है।
महेश्वरी जट में भी बनेगा अंडर पास
बिजनौर कोतवाली मार्ग में गांव महेश्वरी जट में भी अंडरपास बनाया जाना है। जिससे विश्नोईवाला गांव और महेश्वरी के लोग अंडरपास से आवाजाही कर सकें। बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर सीधे आनेजाने वाले वाहन अंडरपास के ऊपर से गुजरेंगे। इसके अलावा वीकेआईटी कॉलेज के पास भी अंडर पास बनाया जाना है। इन दोनों जगहों पर होली के बाद काम चालू होगा।
विज्ञापन
अंडरपास के साथ बनेगी सर्विस रोड
जहां अंडरपास बनाए जा रहे हैं, वहां हाईवे के बराबर में ही सर्विस रोड का भी निर्माण होगा। हाईवे के दोनों तरफ अंडरपास तक जाने और हाईवे पर आने के लिए सर्विस रोड बनाई जानी है। जिससे स्थानीय वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर फिलहाल चलना मुश्किल हो रहा है। उड़ने वाली धूल भी लोगों को परेशान कर रही है। खासकर बाइक सवार ज्यादा परेशान रहते हैं। लेकिन एक साल में इस हाईवे का निर्माण पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
बिजनौर से कोतवाली तक सड़क में चार जगहों पर अंडरपास बनेंगे। दो जगहों पर काम चालू कर दिया गया है, जबकि दो जगहों पर होली के बाद होगा। एक साल में काम पूरा कर लिया जाएगा
- सतेंद्र पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई