फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four thousand carts, villagers got benefit of self-funding scheme

चार हजार ठेले, रेहड़ी वालों को स्वनिधि योजना का मिला लाभ

Tue, 27 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four thousand carts, villagers got benefit of self-funding scheme
बिजनौर। जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब तक करीब चार हजार ठेले, फड़ वालों को ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। अब भी काफी फड़ वालों के आवेदन लंबित हैं। बैंक इन पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में नगर पालिका क्षेत्रों में फड़ लगाने वालों के लिए स्वनिधि योजना शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत फड़ लगाने वालों को दस हजार रुपये तक का ऋण बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में आवेदक का नगर पालिका में पंजीकृत होना तथा आधार नंबर होना अनिवार्य बनाया गया था। जिलेे में 24 हजार से अधिक फड़ वालों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया था। योजना में अब तक 11 हजार से अधिक लाभार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। करीब चार हजार पात्रों को योजना का लाभ बैंकों द्वारा दिया जा चुका है। अब भी लगातार रेहड़ी, फड़ लगाने वाले योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

आवेदन की स्थिति
नगर पालिका लक्ष्य आवेदन लाभ मिला
बिजनौर 2802 1065 337
नगीना 2858 990 295
नजीबाबाद 2659 946 332
चांदपुर 2504 1510 546
शेरकोट 1864 734 149
किरतपुर 1854 728 174
धामपुर 1542 790 206
स्योहारा 1457 941 263
नहटौर 1424 575 447
नूरपुर 1166 375 202
अफजलगढ़ 873 715 223
हल्दौर 587 379 173
बढ़ापुर 494 280 44
सहसपुर 490 490 78
साहनपुर 434 320 50
मंडावर 422 239 126
झालू 420 344 132
जलालाबाद 408 305 70
कुल 24258 11726 3847
नोट:आंकड़े विकास भवन से लिए गए हैं।
योजना के नोडल अधिकारी नरेंद्र मिश्रा के अनुसार पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। काफी लोगों को योजना में ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed