{"_id":"5f2074698ebc3e6376470034","slug":"four-sugar-mills-reprimanded-for-non-payment-bijnor-news-mrt4935523160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चीनी मिलों के भुगतान न करने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चीनी मिलों के भुगतान न करने पर लगाई फटकार
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय द्वारा पिछले सप्ताह दिए गए गन्ना भुगतान के लक्ष्य के मुकाबले चीनी मिलों ने कम भुगतान किया है। चार चीनी मिलों ने भुगतान में फूटी कौड़ी भी नहीं दी। डीएम ने भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है।
डीएम द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष धामपुर मिल ने 15 करोड़ में से 8.10 करोड़, स्योहारा ने 15 के मुकाबले 13.81, बिलाई ने दस के मुकाबले 8.75, बरकातपुर मिल ने दस के मुकाबले 9.35 व चांदपुर चीनी मिल ने पांच के मुकाबले 4.90 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। बुंदकी, बहादरपुर, बिजनौर व नजीबाबाद ने फूटी कौड़ी का भी भुगतान नहीं किया है। डीएम ने कहा कि चीनी मिल गन्ना भुगतान में कोताही न बरतें। भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, बलवंत सिंह, अजय शर्मा, एसबी सिंह, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।