फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four people of Nagina died due to drowning in Kotdwar

नगीना के चार लोगों की कोटद्वार में डूबने से मौत

Wed, 04 May 2022 10:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
Four people of Nagina died due to drowning in Kotdwar
कोटद्वार में नगीनो के दो सगे भाईयों डूबने से हुई मौत के बाद उनके घर के बाहर जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
नगीना के चार लोगों की कोटद्वार में डूबने से मौत
विज्ञापन

कोटद्वार/दुगड्डा/बिजनौर। ईद की छुट्टी पर कोटद्वार घूमने गए बिजनौर के कस्बा नगीना के तीन युवकों और एक किशोर की खोह नदी में डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई थे। हादसे की सूचना से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसा आमसौड़-दुर्गादेवी के पास खोह नदी में मंगलवार शाम करीब चार बजे हुआ। हादसे में मरने वालों में दो सगे भाई जैब (29) और गुड्डू (24) मोहल्ला लाल सराय निवासी पुत्र शाहिद के पुत्र थे। नदीम इनका रिश्तेदार था और उसका घर भी मोहल्ला लाल सराय में इनके घर के सामने हैं। गालिब (15)मोहल्ला शेख सराय निवासी खालिद का पुत्र था। मंगलवार दोपहर इनके सहित आठ लोग अपनी गाड़ी से कोटद्वार घूमने गए थे। रास्ते में खो नदी में स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसे बचाने के लिए दूसरा युवक नदी में उतरा तो वह भी डूबने लगा और इसके बाद एक-एक करके चारों युवक डूब गए। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और नदी में डूबे युवकों के शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

तीन परिवारों की ईद की खुशियां बदल गईं मातम में
नगीना (बिजनौर)। ईद की खुशियां मनाने कोटद्वार गए चार युवकों की पानी में डूबने से मौत हो जाने से तीन परिवारों की ईद की खुशियां मातम में बदल र्गइं। मरने वालों में दो सगे भाई थे, जबकि एक मासूम सहित चार लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी साजिद के पुत्र जैब व गुड्डू अपने घर के ठीक सामने रहने वाले रिश्तेदार नदीम व नगर के मोहल्ला शेख सराय निवासी गालिब तथा एक मासूम सहित 8 लोग अपनी गाड़ी से मंगलवार की दोपहर कोटद्वार से आगे ईद की खुशियां मनाने गए थे। बताया जाता है कि कोटद्वार से आगे नदी में नहाते समय जैब, गुड्डू, नदीम व गालिब की मृत्यु हो गई, जबकि सलमान 27 वर्ष, शाहाबाज 29 वर्ष, बिलाल 10 वर्ष व एक तीन वर्षीय मासूम कसफ की जान बच गई। ईद के मौके पर चार युवकों की मौत की खबर नगीना में पहुंचते ही मातम छा गया। जैब व गुड्डू सगे भाई थे।
बुझ गए एक परिवार के दोनों चिराग
कोटद्वार के पास नदी में डूबने से जैब व गुड्डू की मौत से परिवार के चिराग बुझ गए। बताया जाता है की साजिद के चार बेटियां व दो बेटे थे। डूबने से दोनों ही पुत्रों की मौत होने से उनके ऊपर गमों का पहाड़ टूट गया। मोहल्ले में रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। देर शाम तक लोग वहीं पर जमा थे।

गुरुग्राम से ईद मनाने आया था पूरा परिवार
साजिद का पूरा परिवार गुरुग्राम में ही रहता है तथा ईद मनाने सोमवार को पूरा परिवार नगीना आया था। साजिद गुरुग्राम में ही ठेकेदारी करते हैं, जबकि दोनों उनके पुत्र मैकेनिक का काम करते थे। नदीम भी गुरुग्राम में ही मोटर मैकेनिक का काम करता था जबकि चौथा मृतक गालिब कक्षा 11 का छात्र था।

नदीम फाइल फोटो

नदीम फाइल फोटो- फोटो : BIJNOR

नगीना के जैब का फ़ाइल फोटो

नगीना के जैब का फ़ाइल फोटो- फोटो : BIJNOR

नगीना के गुड्डू का फ़ाइल फोटो

नगीना के गुड्डू का फ़ाइल फोटो- फोटो : BIJNOR

नगीना के गालिब का फाइल फोटो

नगीना के गालिब का फाइल फोटो- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed