फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four people including couple are corona positive in Dhampur

धामपुर में दंपती सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव

Sat, 01 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four people including couple are corona positive in Dhampur
धामपुर में दंपती सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर। धामपुर के फर्नीचर कारखाने के दंपती सहित चार लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव पाए चारों लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इन परिवारों से संबंधित और कारखाने में काम करने वाले करीब 20 लोगों का शनिवार को कोरोना परीक्षण किया गया है।
फर्नीचर कारखाने का मालिक अपने परिवार के साथ झारखंड घूमने गया था। वहां से आते समय तबियत खराब होने पर उन्होंने अपना चेकअप दिल्ली में कराया। दिल्ली में कोरोना परीक्षण कराने पर वह पॉजिटिव पाए गए। धामपुर आने के बाद दंपती ने धामपुर के पीएचसी प्रभारी डा. मनीषराज शर्मा को अवगत कराया। मेडिकल टीम ने शुक्रवार को उनके घर पर जाकर वहां एक साथ रह रहे दो बच्चों सहित पांच अन्य सदस्यों का चेकअप किया तो एक सदस्य और कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कारखाने में काम करने वाले एक कर्मचारी का परीक्षण किया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। यह कर्मचारी नहटौर ब्लाक के गांव सेढ़ा का निवासी है।
विज्ञापन

डा. मनीषराज शर्मा ने बताया कि शनिवार को कारखाने में काम करने वाले 20 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इन सभी के एंटीजन सैंपल लिए गए। जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। पुलिस और नगर पालिका के ईओ अवगत कराकर नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने, सरकारी गाइड लाइन का पालन कराने, दो गज की दूरी और मास्क की अनिवार्य का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लोगों को कोरोना बचाव के प्रति जागरूक करें। दो गज की दूरी और मास्क जरूरी का पालन कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें। वह और सीओ धामपुर भी मोबाइल गश्त के दौरान उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed