फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four more sub-primary health centers to become health and wellness centers

जिले के चार उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Fri, 20 Nov 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four more sub-primary health centers to become health and wellness centers
बिजनौर। जिले के चार और उप प्राथमिक केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाये जाएंगे। अब तक जिले भर में 23 उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील किया जा चुका है। इस वित्तीय वर्ष में चार नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने के लिए धामपुर और कोतवाली देहात ब्लॉक के एक-एक तथा जलीलपुर विकास खंड से दो उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

अब तक जनपद में 23 उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाया चुका है। इसकी शुरुआत दो साल पहले हल्दौर विकास खंड से की गई थी। अब जिले के तीन विकास खंडों के चार और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का रूप लेने जा रहे हैं। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में इन सेंटरों से मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। इन सेंटरों को खोलने का उद्देश्य दूरस्थ इलाकों में गैर संचारी रोगों से पीड़ित रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उन्हीं के क्षेत्र में मुहैया कराना है।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच, दवाइयां, फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा, अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक भी सप्ताह में दो से तीन दिन यहां पहुंचकर मरीजों का परीक्षण कर उनका इलाज करेंगे। मरीज की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उसे उचित परामर्श भी दिया जाएगा कि इस स्थिति में क्या करना है?
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए पड़ी जरूरत
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने के पीछे शासन की मंशा है कि गैर संचारी रोगों का जो प्रकोप बढ़ रहा है, उस पर काबू पाने के लिए दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। जो व्यक्ति गैर संचारी रोग की चपेट में आ जाता है, उसे प्राथमिक उपचार की सुविधाएं अपने आसपास ही मिल जाएं, जिससे उसे इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।

शासन ने मांगा था प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव मंगाया है, उसे भेज दिया गया है। उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में इन्हें विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा।
-डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed