फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four miscreants arrested in police encounter

Bijnor News: पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार किए

Tue, 22 Apr 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested in police encounter
नूरपुर। संरक्षित पशु को मारने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। कार में सवार चार बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व गांव मोहल्लावाला गोपालपुर में पवन कुमार के खेत में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे। सोमवार को पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए चारों बदमाशों को घेर लिया। सद्दाम निवासी दौलतपुर तथा इरशाद निवासी गोयली चांदपुर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों समेत जीशान पुत्र अतीक व जीशान पुत्र दिलदार निवासीगण सब्दलपुर थाना स्योहारा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, रस्सी, प्लास्टिक के कट्टे, एक कार और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। चारों आरोपियों पर शिवाला कलां, चांदपुर, नूरपुर समेत दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। हनीफ निवासी नंगली जाजू, नवाब मलिक निवासी भातूवाला नवादा थाना कांठ जनपद मुरादाबाद, आसिफ निवासी मंगोलपुरा थाना स्योहारा, फैसल निवासी मोहम्मदनगर नूरपुर की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed