{"_id":"5884fa434f1c1b6f35efee23","slug":"four-medical-stores-license-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं मिलने पर चार मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। विभाग की और से मेडिकल स्टोरों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने नगीना में स्टेशन रोड स्थित राजू मेडिकल, धामपुर के गांव कल्याणपुर में मुस्कान मेडिकल स्टोर, धामपुर में नहटौर रोड पर कन्हैया मेडिकल स्टोर व हल्दौर में सरन मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। उनकों इस दौरान किसी भी मेडिकल पर फार्मेसिस्ट नहीं मिला व अनियमितताएं पाईं। डीआई ने बताया कि चारों मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान फार्मेसिस्ट नहीं मिला। उन्होंने कार्रवाई करते हुए चारों मेडिकल का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीआई ने बताया कि एक माह में मेडिकल स्टोर स्वामियों को औपचारिकता पूरी करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में अनियमितताएं मिलने पर दवा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई आगे भी की जाएगी। दवा विक्रेताओं को हर हालत में नियमों का पालन करना ही पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान टीम में दीपक कुमार, भगीरथ आदि मौजूद रहे।