फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four lane work could not start in Chandpur even after three months of approval

Bijnor News: स्वीकृति के तीन माह बाद भी शुरू नहीं हो सका चांदपुर में फोरलेन का कार्य

Wed, 17 Jan 2024 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four lane work could not start in Chandpur even after three months of approval
चांदपुर में बिजनौर बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण के लिए निरीक्षण करते अधिकारी। स्रोत विभाग
चांदपुर। नगर काे जाम से निजात दिलाने का सपना स्वीकृति के तीन माह बाद भी फोरलेन का काम शुरू न होने से अधर में लटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग की माने तो विद्युत विभाग को लाइन शिफ्टिंग का बजट मुहैय्या कराने के बाद भी अभी तक विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य शुरू न होने व वन विभाग द्वारा बाधित पेड़ का कटान शुरू न होने से फोरलेन का काम शुरू नहीं हो सका है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मार्ग का सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन

नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग को चांदपुर-बदायूं हाईवे पर चांदपुर में फादरसन पब्लिक स्कूल से धनौरा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप तक की सड़क के चौड़ीकरण कराने की करीब तीन माह पूर्व अनुमति मिल चुकी है। इसके लिए शासन से 37 करोड़ 61 लाख 55 हजार रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली थी। जिसकी पहली किस्त नौ करोड़ 40 लाख 38 हजार रुपये की जारी हो चुकी है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं अभी तक सड़क के दोनों तरफ पेड़ कटवाने व विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

- नगर के छह किलोमीटर मार्ग का होना है चौड़ीकरण
चांदपुर नगर सीमा के अंतर्गत बदायूं बिजनौर मार्ग के छह किलोमीटर का चौड़ीकरण होना है। जिसमें आधा मीटर चौड़ा डिवाइडर व दोनों साइड 8.50 मीटर पक्के मार्ग का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोकनिर्माण विभाग द्वारा मार्ग का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों प्रभारी सहायक अभियंता प्रयोश कुमार, प्रभारी अवर अभियंता जसवीर सिंह, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रवि पुंडीर ने चांदपुर में सड़क के चौड़ीकरण के लिए निरीक्षण कर स्थित का जायजा लिया।
- लोकनिर्माण विभाग ने विद्युत विभाग को किया पत्र जारी
लोक निर्माण विभाग के जेई जसवीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा विद्युत विभाग को लाइन शिफ्टिंग करने के लिए अक्टूबर माह में तीन करोड़ रुपये मुहैय्या कराने के बाद भी लाइन शिफ्टिंग न होने पर विद्युत विभाग को शिकायती पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही लाइन शिफ्ट कराने का अनुरोध किया है जिससे मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जा सके।
- वर्जन
- विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामशब्द ने बताया कि लाइन शिफ्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही लाइन शिफ्ट का कार्य शुरू हो जाएगा।

- वन रेंजर दुष्यंत कुमार का कहना है कि लोक निर्माण विभाग से बाधित पेड़ हटवाने का पत्र मिला है। इसके लिए विभाग द्वारा की जाने वाली प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed