{"_id":"61b64286b73aba55492b1e1e","slug":"four-lakh-laborers-will-get-the-benefit-of-health-insurance-bijnor-news-mrt5687709195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख मजदूरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमे का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख मजदूरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमे का लाभ
विज्ञापन
चार लाख मजदूरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
बिजनौर। श्रमिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका श्रमिकों को सीधा लाभ मिलता है। इसी बीच भारत सरकार की तरफ से अगस्त 2021 में ई-श्रम पोर्टल लांच किया है। इसके द्वारा सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है। जिस पर अब तक चार लाख से अधिक श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी इन श्रमिकों को देने की तैयारी हो रही है।
ई-श्रम पोर्टल पर जिले के चार लाख 33 हजार 471 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है। सहायक श्रम आयुक्त उमेश कुमार ने बताया कि इस पोर्टल के तहत असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक जैसे- खेती मजदूर, लघु एंव सीमांत कृषक, दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी, रेहड़ी-पटरी वाले, खोमचे वाले, फेरी वाले, नाई, दर्जी, मौंची, धुना, लोहार, बढ़ई, राज मिस्त्री, सड़क बनाने वाले, चित्रकारों आदि द्वारा इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। ई-श्रम पोर्टल के जरिए सरकार हर मजदूर का रिकॉर्ड जुटाएगी। जिसके चलते आने वाली योजनाओं में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को मिल सकता है। 16 से 59 वर्ष के सभी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सहायक श्रम आयुक्त उमेश कुमार ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर वे लोग अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं जो इनकम टैक्स देते हो, जिनका पीएफ और ईएसआई में कटता हो। इसके साथ ही जो लोग सरकार क्षेत्र में काम करते हो। उन लोगों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। साथ ही बताया कि यह ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद एक 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जो पूरे देश में मान्य होगा। इसके साथ ही ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद श्रमिकों को भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए बार-बार पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
ई-श्रम पोर्टल पर जिस श्रमिक का रजिस्ट्रेशन है, उसे दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। इसके साथ ही पंजीकृत मजदूर की अगर दुर्घटना में स्थायी विकलांग या फिर मृत्यु होने पर दो लाख रुपये और आंशिक विकलांग होने पर एक लाख रुपये मिलेंगे।