{"_id":"687008aa6d9213c4420216d5","slug":"four-lakh-children-in-the-district-will-be-given-vitamin-a-supplements-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-154346-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में चार लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में चार लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों में विटामिन ए की कमी दूर करना है। इसके चलते कार्यक्रम के तहत 4,33,651 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। आशा, एएनएम बच्चों को खुराक पिला रही हैं।
विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम की शुरुआत नौ जुलाई से हो गई है, जो आगामी नौ अगस्त तक चलेगा। इस अभियान को लेकर दो दिन पहले संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। वीसीसीएम राजीव कुमार ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, कोल्डचेन हैंडलर और एआरओ सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। बुधवार व शनिवार को टीकाकरण दिवस पर सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त भी सत्र लगाए जाएंगे। विटामिन ए बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से रतौंधी सहित अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें कम रोशनी या रात में देखने में कठिनाई होती है। इसके अलावा आंखों की गंभीर बीमारियां, प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर पड़ जाना, शारीरिक और मानसिक विकास धीमा होना, त्वचा संबंधी समस्याएं शामिल हैं।
-- --
वर्जन::
विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम शुरू हो गया है। संबंधित स्टाॅफ को सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के निर्देश दिए गए हैं। विटामिन ए बच्चों के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
डाॅ. केपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बिजनौर