{"_id":"5dc84b3c8ebc3e5af56edd17","slug":"four-injured-in-a-fight-between-neighbors-bijnor-news-mrt4528230156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों के बीच मारपीट में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों के बीच मारपीट में चार घायल
विज्ञापन
पड़ोसियों के बीच मारपीट में चार घायल
बिजनौर। पुराने मनमुटाव के चलते दो पड़ोसियों में हुई मारपीट में एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्याऊ सीएचसी ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कराल में पुराने मनमुटाव के चलते दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। घटना में एक परिवार के रईस पुत्र नफीस, पत्नी सबीना, चाचा अनीस और तहेरे भाई शाहनवाज घायल हो गए। इसमें रईस और अनीस को गंभीर चोटें आईं। जबकि सबीना और शाहनवाज को मामूली चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भर्ती ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां घायलों का उपचार चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने दूसरे पक्ष के मूसा पुत्र इस्तखार सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
रईस की पत्नी सबीना ने बताया कि गांव सिकरिया निवासी उसकी फुफेरी ननद का उनके पड़ोसी मूसा ने प्रेम-प्रसंग हो गया था। लेकिन शादी की बात पर मूसा के परिजनों ने इंकार कर दिया। रिश्तेदारों तथा गांव वालों के दबाव के चलते मजबूरन मूसा को उसकी ननद से निकाह करना पड़ा। तभी से दोनों परिवारों में मन-मुटाव हो गया। दो दिन वह अपने पति रईस के साथ दिल्ली से अपने चचेरे देवर के शादी समारोह में शामिल होने के लिए कराल आए थे। रविवार सुबह किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद मूसा सहित उसके परिवार के कई लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट की।