फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four hours jammed on Najibabad-Haridwar, Meerut-Pauri route

भारत बंद के दौरान किसानों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 09 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four hours jammed on Najibabad-Haridwar, Meerut-Pauri route
नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/मंडावली। किसान संगठनों ने भारत बंद के दौरान कई स्थानों पर जाम लगाया। जाम के कारण नजीबाबाद-हरिद्वार, मेरठ-पौड़ी मार्ग पर चार घंटे तक लंबी दूरी के वाहन जाम में फसे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बड़िया के मुख्य चौराहे पर 11 बजे धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए जाम लगाया। सरदूल सिंह की अध्यक्षता और तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह के संचालन में आयोजित धरना प्रदर्शन में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। धरना सभा को चौ.बलराम सिंह, विनोद परमार, हरप्रीत सिंह संधू, जगमीत सिंह, सरदार बलवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, खुर्शीद शेख, धमेंद्र सिंह सैंडी, नौबहार सिंह सहित अनेक किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए सरकार के रवैये को तानाशाहीपूर्ण बताते हुए इसकी आलोचना की।
विज्ञापन

मंडावली के मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र के हाइवे पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, नेपाल सिंह, अवनीश कुमार, करन सिंह, राजेंद्र सिंह, शरीफ अहमद, मो.इदरीस के नेतृत्व में जाम लगाया गया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों की भावनाओं के विपरीत थोपे गए कृषि कानून तत्काल वापस लेने की मांग की। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में जाम प्रदर्शन पर निगाह रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू भानू के चौ.राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुभम कुमार, अमित, अशोक कुमार, अनीस विशाल, अंकित मलिक, नितिन मलिक के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
आजाद किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष गुरजीत सिंह रंधावा, राहुल पंडित, आशीष त्यागी, खजान सिंह, मो.साबिर, फैजान शेख, रफीक अहमद, करतार सिंह के नेतृत्व में किसानों ने खालसा फार्म क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया। सरकार को किसान विरोधी बतातेे हुए नारेबाजी की।
रायपुर में डॉ.धर्मवीर सिंह, अहसान, धर्मपाल, राजपाल, वीर सिंह, अमर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की।
...................................................
नांगलसोती और मंडावली क्षेत्र में लगाया जाम
नांगलसोती/जलालाबाद। भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष चौ.विजय सिंह के नेतृत्व में नांगलसोती के बस स्टैंड, भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह के नेतृत्व में गांव हरचंदपुर में किसान नेता सरदार बुद्ध सिंह और महिपाल तोमर के नेतृत्व में गांव कामराजपुर और खानपुर में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने कृषि कानून वापस लेने के आंदोलन में किए गए भारत बंद के आह्वान पर चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारी किसानों की ओर से नांगलसोती के थानाध्यक्ष संजय पांचाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

उधर जलालाबाद के गांव हुसैनपुर में मेरठ-पौड़ी मार्ग के हुसैनपुर अड्डे पर किसान नेता गजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सुमित प्रताप, अब्दुल रब, तालिब मलिक के नेतृत्व में किसानों ने जाम लगाकर केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया।

नजीबाबाद में किसान आंदोलन के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।

नजीबाबाद में किसान आंदोलन के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed