{"_id":"6272c58924d1a538e875d08e","slug":"four-funerals-arose-together-people-s-tears-spilled-bijnor-news-mrt587231952","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ उठे चार जनाजे, लोगों के छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ उठे चार जनाजे, लोगों के छलके आंसू
विज्ञापन
बिजनौर : उत्तरखंड के कोटद्वार में मंगलवार को खो नदी में डूबकर मरने वाले नगीना के चार युवकों के जना?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ उठे चार जनाजे, लोगों के छलके आंसू
नगीना (बिजनौर)। ईद के मौके पर कोटद्वार के दुगड्डा में खुशियां मनाने गए चार युवकों की खो नदी में डूबने से मौत हो गई थी। बुधवार को एक ही मोहल्ले के दो घरों से एक साथ चार जनाजे उठे तो मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। गंगा में डूबने वालों में दो सगे भाई तथा मामा-भांजे शामिल हैं।
ईद के दिन नगर के मोहल्ला लाल सराय निवासी ठेकेदार साजिद के दो पुत्रों जैब व गुड्डू तथा रिश्ते में मामा-भांजे नदीम व गालिब की कोटद्वार के पास खो नदी में नहाते समय डूब गए थे। दो मोहल्ले के चार युवकों की मौत का समाचार नगीना पहुंचते ही मातम छा गया था। मंगलवार रात चारों युवकों का शव पोस्टमार्टम के बाद कोटद्वार से नगीना उनके घर पहुंचा तो हाहाकार मच गया। ठेकेदार साजिद ने अपने दो जवान बेटों को खोया तो वह गम में बेसुध हो गए। उसके घर के सामने रहने वाले नदीम तथा मोहल्ला शेख सराय निवासी गालिब की भी पानी में डूबने से मौत हुई थी। नदीम और गालिब दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे। कोटद्वार से जब चारों शव नगीना पहुंचे तो गालिब का शव भी मामा नदीम के घर पर ही उतार दिया गया।
बुधवार की दोपहर जब एक ही मोहल्ले से सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दो घरों से चार जनाजे एक साथ उठे तो माहौल गमगीन हो गया। परिवार की महिलाओं व बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। चारों जनाजे को कंधा देने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। मुनीम चौक पर चारों जनाजों की अलग-अलग नमाज अदा की गई। बाद में चारो शवों को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस मौके पर नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद, नगर पालिका परिषद नगीना की चेयरपर्सन के पुत्र शेख शाहनवाज खलील, सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह, सना ग्रुप के चेयरमैन सरफराज अंसारी, हाजी खुर्शीद अहमद कुरैशी, इश्तियाक अहमद बाबू भाई, शेख जमशेद ठेकेदार, आरिफ उस्मानी, शेख सद्दन ठेकेदार, अब्दुल कय्यूम राईन, बदर मुनीम आदि मौजूद रहे।