फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four friends killed in car accident

 कार हादसे में चार दोस्तों की मौत

Tue, 15 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 15 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four friends killed in car accident
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोटद्वार/नजीबाबाद  में कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच सुखरो पुल के समीप सोमवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार चार युवकों की मौत हो गई। नजीबाबाद पुलिस ने चारों युवकों के शवों को निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया, जहां चारों की जेब से मिले आईकार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त हो सकी।

नजीबाबाद थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि एक सफेद रंग की अल्टो कार सुखरो पुल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई है। मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने देखा तो कार की टक्कर से एक बड़ा पेड़ टूटकर नीचे गिरा हुआ था और कार बुुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। उसके अंदर बैठे चारों युवक मृत पड़े थे। वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने कार के अंदर से चारों युवकों के शवों को बमुश्किल बाहर निकाला और निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चारों की शिनाख्त महावतपुर पुरैनी नगीना निवासी कपिल कुमार पुत्र जयपाल सिंह, रामगोपाल सिंह पुत्र गुलशन सिंह, नगीना निवासी तरुण कुमार पुत्र वेद प्रकाश और प्रशांत सिंह के रूप में हुई है। ये चारो दोस्त थे और कोटद्वार स्थित सिद्धबली पीठ के लिए निकले थे। कार तरुण चला रहा था। आशंका है कि किसी कारण वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार पेड़ से टकरा गई। चार युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया। युवकों के परिजन शव लाने कोटद्वार रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed