फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   four deaths cut by trains

ट्रेनों से कटकर चार की मौत

Sun, 26 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
four deaths cut by trains
तकनीकी खराबी के कारण होली डे स्पेशल रेल को फिलवक्त बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
बिजनौर जिले में ट्रेनों से हुए हादसों ने चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन युवक और एक वृद्धा शामिल है। मरने वालों में दो युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे का शिकार होने वाला एक युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। अज्ञात शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

नगीना क्षेत्र के गांव सैदपुरी महीचंद के पास अप लाइन रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक युवक का शव पटरी पर पड़ा मिला। युवक के सिर और पैरों में चोट के निशान थे। जीआरपी ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे गांव सैदपुरी महीचंद निवासी महीपाल सिंह ने शन की शिनाख्त अपने 22 वर्षीय बेटे अभयजीत सिंह के रूप में की। उसने बताया कि अभयजीत सिंह पुलिस में भर्ती होने के लिए रेलवे ट्रैक के पास रोज दौड़ लगाता था। माना जा रहा है कि दौड़ लगाने के बाद रेलवे ट्रैक के पास से आते समय ही वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी प्रभारी प्रदीप कुमार ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है
विज्ञापन


धामपुर में सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने पर एक यात्री की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी प्रभारी राजेंद्र सिरोही ने बताया कि उसकी जेब से तलाशी में भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त  हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला राईयान निवासी वृद्धा हनीफा जलालाबाद के निकट डाउन लाइन के खंभा नंबर 1498/8 के पास वह शनिवार की सुबह बकरियां चरा रही थी, तभी ट्रैक से दो बकरियां भगाने के चक्कर में वह एक ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मृत्यु हो गई।


स्नेह रोड हॉल्ट स्टेशन के एसएम ने नजीबाबाद थाने को घटना की सूचना दी। थाना क्षेत्र नगीना देहात होने पर रायपुर थाने की पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर अज्ञात युवक का शव अपने कब्जे में ले लिया। एसआई राजेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed