{"_id":"576ed4404f1c1bc379b47d5f","slug":"four-deaths-cut-by-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों से कटकर चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों से कटकर चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण होली डे स्पेशल रेल को फिलवक्त बंद कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर जिले में ट्रेनों से हुए हादसों ने चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन युवक और एक वृद्धा शामिल है। मरने वालों में दो युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे का शिकार होने वाला एक युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। अज्ञात शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
नगीना क्षेत्र के गांव सैदपुरी महीचंद के पास अप लाइन रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक युवक का शव पटरी पर पड़ा मिला। युवक के सिर और पैरों में चोट के निशान थे। जीआरपी ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे गांव सैदपुरी महीचंद निवासी महीपाल सिंह ने शन की शिनाख्त अपने 22 वर्षीय बेटे अभयजीत सिंह के रूप में की। उसने बताया कि अभयजीत सिंह पुलिस में भर्ती होने के लिए रेलवे ट्रैक के पास रोज दौड़ लगाता था। माना जा रहा है कि दौड़ लगाने के बाद रेलवे ट्रैक के पास से आते समय ही वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी प्रभारी प्रदीप कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है
धामपुर में सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने पर एक यात्री की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी प्रभारी राजेंद्र सिरोही ने बताया कि उसकी जेब से तलाशी में भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला राईयान निवासी वृद्धा हनीफा जलालाबाद के निकट डाउन लाइन के खंभा नंबर 1498/8 के पास वह शनिवार की सुबह बकरियां चरा रही थी, तभी ट्रैक से दो बकरियां भगाने के चक्कर में वह एक ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मृत्यु हो गई।
स्नेह रोड हॉल्ट स्टेशन के एसएम ने नजीबाबाद थाने को घटना की सूचना दी। थाना क्षेत्र नगीना देहात होने पर रायपुर थाने की पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर अज्ञात युवक का शव अपने कब्जे में ले लिया। एसआई राजेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।