ऋषि, मुनियों का दिया उपहार है योग : डॉ. दीपक
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ पर चार दिवसीय योग प्रशिक्षण आरंभ हुआ। विश्व योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
गायत्री शक्ति पीठ के जोनल कार्यालय पर विश्व योग दिवस से पूर्व चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि योग ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया अनमोल उपहार है। श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है समत्वं योग उच्यते यानि संभाव ही योग कहलाता है। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है। योग, प्राणायाम आदि से शरीर स्वस्थ और निरोग होता है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन योग प्रशिक्षक कमल शर्मा ने विभिन्न आसन कराएं। प्रशिक्षण में जितेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, डॉ. सचिन, निशांत, प्रशांत, श्रेष्ठ, हर्ष, वंश, शुभ आदि ने भाग लिया।