फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four children suffered burn injuries after falling into hot ash from a roadside factory

Bijnor News: सड़क किनारे फैक्टरी की गर्म राख में गिरने से चार बच्चे झुलसे

Sat, 02 May 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four children suffered burn injuries after falling into hot ash from a roadside factory
बिजनौर/झालू। बिजनौर-नहटौर मार्ग पर राधा स्वामी संगत व्यास आश्रम के सामने सड़क किनारे फैक्टरी की गर्म राख में गिरने से चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को बिजनौर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर शहर के मोहल्ला जानी चौराहा निवासी मोहम्मद शाद (12), मोहल्ला चाहशीरी बी 24 निवासी रिहान उर्फ इशान(13), मोहल्ला मोती मस्जिद निवासी साहिल (13), लडापुरा निवासी उजैर (13) नहटौर सड़क पर आम के बाग में से लकड़ी बीनने गए थे। इस दौरान वह बाग के पास सड़क किनारे पड़ी फैक्टरी की गर्म राख में गिर गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें बिजनौर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बच्चे 30 से 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। गर्म राख होने की वजह से सभी बच्चों के पैर जले हैं जबकि, दो बच्चों के हाथ भी जल गए। इमरजेंसी में कार्यरत डॉ. रामकुमार ने बताया कि बच्चे गर्म राख में गिरने से बुरी से झुलस गए हैं। सभी बच्चों का उपचार किया जा रहा है। उधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार कर राख को ठंडा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी राख में झुलस गए थे पिता पुत्र : राधा स्वामी संगत व्यास आश्रम के सामने सड़क किनारे फैक्टरी की गर्म राख पड़ी है। चार दिन पहले जलालपुर निवासी 55 वर्षीय सुखवीर सिंह और इनका बेटा 22 वर्षीय सुमित भी इसी राख में झुलस गए थे। इसके अलावा जोधुवाला की दो महिलाएं भी गर्म राख में झुलस गईं थीं।

पिछले साल हो चुकी है बच्ची की मौत : तीन अप्रैल 2025 को शहर से सटे गांव पेदी में तीन साल की मासूम अनाबिया की राख में झुलसने से मौत हो गई थी। जबकि, उसे बचाने दौड़े पिता तौफीक और मां जैतून भी झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed