फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four Bigha cane burns in Khushahalpur village in bijnor

खुशहालपुर गांव में चार बीघा गन्ना जला

Wed, 12 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में कोतवाली मार्ग स्थित खुशहालपुर मढ़का गांव में बिजली की चिंगारी से लगी आग से करीब चार बीघा गन्ना जल गया। उधर, मंडावली क्षेत्र में गहाई के लिए रखी एक किसान की गेहूं की फसल आग लगने से जल गई।
विज्ञापन


कोतवाली मार्ग पर स्थित खुशहालपुर मढ़का क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में आग लग गई। सवरनपुर निवासी चतर सिंह का गन्ने का खेत खुशहालपुर मढ़का क्षेत्र में स्थित है। मंगलवार दोपहर अचानक बिजली की तारों में हुई स्पार्किंग से चतर सिंह के गन्ने के खेत में आग लग गई। सूचना मिलते ही किसान व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खेत में लगी आग कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई। तब तक चतर सिंह का करीब चार बीघा गन्ना आग से जल गया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, गांव टांडा रतन निवासी बल्ले सिंह के खेत में काटकर गहाई के लिए रखी गई गेहूं की फसल कुछ बच्चों की नासमझी से आग की भेंट चढ़ गई। मंगलवार दोपहर कुछ बच्चों ने गेहूं की बाली को भूनकर खाने के लिए आग जलाई। अचानक तेज हवा चलने पर आसपास फैली चिंगारी से खेत पर रखे गेहूं के ढेर जल गए। बल्ले सिंह ने करीब ढाई बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलने की बात कही। बिजनौर में कस्बा झालू में भाजपा नेता संजीव चौधरी के घेर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। भाजपा नेता का आरोप है कि घेर में आग किसी ने लगाई है। उन्होंने पुलिस में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी भाजपा नेता संजीव चौधरी का क्रेशर के पास घेर है। घेर में भूर्से, इंधन के साथ कीमती लकड़ी व अन्य सामान रखा था। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे घेर मेें आग लग गई। अग्निशमन विभाग  को सूचना दी गई। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। संजीव चौधरी के मुताबिक घेर में आग खुद नहीं लगी किसी ने रंजिशन आग लगाई है। पुलिस में तहरीर दे दी है।

राजा का ताजपुर में मंगलवार को गांव बुढ़नपुर में किसान विजयपाल सिंह की पशुशाला के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। तारों में उठी चिंगारी से पशुशाला में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो भैंस और एक कटिया बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही स्योहारा बिजलीघर जेई महबूब अली और पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया।

 वहीं चांदपुर में मोहल्ला शांतिकुंज निवासी डा. दिनेश गुप्ता का मुहल्ला कटारमल में होम्योपैथिक की दुकान है। मंगलवार को उनकी दुकान में बने मंदिर में जल रही धूपबत्ती से आग लग गई । इससे हजारों रुपये की दवा व फर्नीचर आदि सामान जल गया।


उधर, नगीना में नैनपुरा निवासी शमशाद शाह सब्जी व फलों की फेरी लगाने का काम करता है। सुबह करीब आठ बजे अपने साडू की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गांव भज्जावाला गया था। आग बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन तेज हवा चलने से छप्परों से लाग की लपटे उठने लगी। घर में बंधी दो बकरी व तीन बकरी के बच्चे आग में जलकर मर गए जबकि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों ने शमशाद को सूचना दी तो घटना की तहरीर नगीना पुलिस को दी। शमशाद शाह ने बताया कि करीब डेढ़  लाख रंपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है।  फायर सर्विस को सूचना नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed