फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four areas sealed including three villages

तीन गांवों सहित चार इलाके सील

Sun, 28 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four areas sealed including three villages
अफजलगढ़ क्षेत्र में कोरोना पीड़ित को उपचार के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
तीन गांवों सहित चार इलाके सील
विज्ञापन

अफजलगढ़/कादराबाद/कासमपुरगढ़ी। शनिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में एक गांव अनवरपुर चंडिका, एक कासमपुरगढ़ी, नौ एक ही परिवार के हीरापुर गोकुल उर्फ गढ़वावाला व एक नगर के मोहल्ला गौहरअली खां का रहने वाला है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को उपचार के लिए टीएमयू मुरादाबाद भेजा है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश कुमार के अनुसार शुक्रवार को अफजलगढ़ क्षेत्र में आए प्रवासियों सहित लगभग 89 लोगों के सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। इनमें से सात मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही क्वारंटीन थे। शेष सैंपल प्रवासियों के भेजे गए थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि के बाद पीड़ितों को उपचार के लिए टीएमयू मुरादाबाद भेजा गया है। कोरोना पीड़ित अनवरपुर चंडिका, कासमपुरगढ़ी, हीरापुर गोकुल उर्फ गढ़वावाला और अफजलगढ़ के मोहल्ला गौहरअली खां के कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिजनों तथा उनके संपर्क में आए दर्जनों लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले नए मरीजों के इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए इन इलाकों को सील करा दिया गया है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि लोगों को बाहर न निकलने व घर में बने रहने के लिए हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि गांव हीरापुर गोकुल निवासी वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहे एक व्यक्ति को बीमारी के चलते मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद कोरोना संबंधी जांच कराई गई थी। उसका परिवार गांव गढ़वावाला में आ गया था। मृतक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके परिवार के 12 सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से नौ सदस्यों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है।

अफजलगढ़ में नगर के मोहल्ला गौहरअली खॉ में हॉटस्पॉट क्षेत्र में लगाई गयी बल्लियां।

अफजलगढ़ में नगर के मोहल्ला गौहरअली खॉ में हॉटस्पॉट क्षेत्र में लगाई गयी बल्लियां।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed