{"_id":"5f8346ca8ebc3e9baf5ce29b","slug":"foundation-stone-of-industrial-training-institute-bijnor-news-mrt505667460","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भूमि पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास
हल्दौर। गांव शेरपुर कल्याण में क्षेत्रीय विधायक ने करीब साढ़े ग्यारह करोड़ की लागत से राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
गांव शेरपुर कल्याण में रविवार को भाजपा विधायक ओम कुमार ने राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास करने पहुंचे। पंडित मनोज शर्मा ने विधिवत भूमि पूजन कराया। इसके पश्चात विधायक ने शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र को एक राजकीय प्रशिक्षण संस्थान की बेहद जरूरत थी। क्षेत्र के बच्चों को पहले आईटीआई करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। क्षेत्र में आईटीआई का निर्माण होने से बच्चे तकनीकी शिक्षा की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पीडब्ल्यूडी की ओर से कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कॉलेज के निर्माण की जिम्मेदारी जनपद मुरादाबाद की कंपनी रायल विल्डर्स एंड डेवल्पर्स को सौंपी गई है।
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील कुमार सागर ने बताया कि कॉलेज का निर्माण करीब बारह बीघा भूमि पर करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिसमें सड़क, बाउंड्रीवाल, पेयजल व्यवस्था के लिए पानी की टंकी, खेल मैदान, प्रधानाचार्य कक्ष, प्रशिक्षण भवन आदि का निर्माण भी कराया जाएगा। इस अवसर पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आजाद सिंह, उक्त कंपनी के ठेकेदार जिया सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन नरेश चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारबाड़ी, जिला महामंत्री मुकुंद त्यागी, नगर मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, शाश्वत रस्तोगी, ग्राम वरुण प्रताप सिंह, चरत सिंह, हेमेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, पूरन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।