{"_id":"64c94b04364a4daea40fed15","slug":"foundation-day-of-municipality-celebrated-by-cutting-cake-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-8168-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नूरपुर-नगरपालिका का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नूरपुर-नगरपालिका का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया
Tue, 01 Aug 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी,
नूरपुर। नगर पालिका परिषद की स्थापना को 40 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन मंगलवार को पहली बार स्थापना दिवस मनाया गया।
नगर पालिका परिषद के शहीद भगत सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक कटारिया, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पालिकाध्यक्ष डा. एमपी सिंह ने केक काटकर किया। इस मौकै पर अशोक कटारिया ने अपने मुख्य संबोधन में नवीन पालिका बोर्ड से रचनात्मक व सकारात्मक दिशा में नगर को विकास की ओर अग्रसर करने की अपेक्षा करते हुए क्षेत्र की प्रतिभाओं, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका की भव्यता की प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंत्री महावीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, उप जिलाधिकारी रितु रानी, पूर्व चेयरमैन हाजी इरसाद अली, डीसीबी के उप चेयरमैन हेमराज सिंह, जिला सहकारी संघ के सभापति पुष्पेंद्र शेखावत मौजूद रहे।