फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former municipality president Shamshad Ansari got bail

Bijnor News: पूर्व पालिका अध्यक्ष शमशाद अंसारी को मिली जमानत

Fri, 29 Nov 2024 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Former municipality president Shamshad Ansari got bail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। एनआरसी एवं सीएए के विरोध में साल 2019 में निकाले गए जुलूस के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ एवं पथराव किया गया था। इस मामले में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शमशाद अंसारी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार को शमशाद अंसारी और उनके साथी आसिफ अंसारी सीजेएम न्यायालय में पेश हुए। सीजेएम नरेंद्र कुमार ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।
साल 2019 में एनआरसी एवं सीएए के विरोध में एक जुलूस निकाला गया था, जो बिजनौर की जामा मस्जिद से शुरू होकर नगर पालिका से शक्ति सिनेमा की ओर बढ़ा।
प्रदर्शनकारी के पास तमंचे, तलवार, लाठी डंडे थे। वे उग्र हो गए और उन्होंने रास्ते में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे। पथराव भी किया। इससे शहर में आतंक व्याप्त हो गया था। इस घटना पर शहर कोतवाली में मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद इस मामले में पूर्व पालिका अध्यक्ष शमशाद अंसारी, आसिफ अंसारी, समीउल्लाह सहित अनेक आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट वर्ष 2020 में दाखिल की थी। तब से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में पूर्व पालिका अध्यक्ष शमशाद अंसारी एवं आसिफ अंसारी ने आत्म समर्पण किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीजेएम ने उन्हें 20-20 हजार रुपये के दो जमानती एवं इसी राशि का बंध पत्र दाखिल कर पर जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। जमानत दाखिल करने के बाद शमशाद अंसारी एवं आसिफ अंसारी को कोर्ट से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed