फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former MLA's father dies after falling from tractor

ट्रैक्टर से गिरकर पूर्व विधायक के पिता की मौत

Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's father dies after falling from tractor
नगीना के रिशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : BIJNOR
ट्रैक्टर से गिरकर पूर्व विधायक के पिता की मौत
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने जा रहे पूर्व विधायक लवकुश कुमार के पिता रिशाल सिंह (75) की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। हादसा गांव अल्हेदारपुर में हुआ। घटना के बाद पूर्व विधायक के घर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
गांव अल्हेदारपुर निवासी भाजपा के पूर्व विधायक लव कुश कुमार ने बताया कि उनके पिता रिशाल सिंह शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ट्रैक्टर के पीछे हैरो लगाकर खेत की जुताई करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में किसी व्यक्ति का पशुओं के लिए चारा रखने वाला प्लास्टिक का कंटेनर पड़ा था, जो हैरो में फंस गया। उनके पिता ट्रैक्टर को खड़ा कर कंटेनर को हैरो से हटाने की कोशिश करने लगे। ढाल पर खड़ा ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। उनके पिता का सिर हैरो व सड़क के बीच फंस गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रिशाल सिंह की मृत्यु का समाचार मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए तथा शोक संवेदना व्यक्त की। इनमें विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष मोहित गोयल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, प्रमोद चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, भाजपा नेता रोहित कुमार रवि, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल कय्यूम राईन, राम दयाल सिंह गैस वाले, डॉ. मनोज कुमार, शरद गर्ग मुनमुन आदि रहे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार के कनखल स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed