फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former MLA Kamlesh Saini told the problems to the Chief Minister

Bijnor News: पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने मुख्यमंत्री को बताईं समस्याएं

Thu, 18 May 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 18 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Kamlesh Saini told the problems to the Chief Minister
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर चांदपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराती पूर्व विधायक क
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। चांदपुर निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में चांदपुर फीना मार्ग, चांदपुर नहटौर मार्ग, रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज को स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं चांदपुर से बास्टा मार्ग, महिला अस्पताल के नवनिर्माण, खादर क्षेत्र में बंधे के निर्माण की समस्या को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र गांव फैजीपुर, सलेमपुर, ढ़ाेलनपुर, मीरापुर सीकरी, नारनौर, दत्तियाना, स्याली, सुजातपुर खादर, मुज्जफरपुर खादर, रायपुर, जलालपुर, जमारुद्दीनपुर, बितरौला फार्म जहानाबाद, विदुर कुटी में गन्ना धान आदि फसलें खत्म हो जाती हैं। बाढ़ग्रस्त गांवों के बचाव हेतु बंधे का निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया। महिला चिकित्सालय के जर्जर भवन का नव निर्माण कराने, महिला चिकित्सक की नियुक्त करने के आदेश देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed