{"_id":"6a57d273e0e580803d0124fb","slug":"former-inspector-threatens-assistant-excise-commissioner-with-death-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-185091-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सहायक आबकारी आयुक्त को पूर्व निरीक्षक ने दी जान की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सहायक आबकारी आयुक्त को पूर्व निरीक्षक ने दी जान की धमकी
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर डिस्टलरी के सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद कुमार गिरि को पूर्व आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में सहायक आबकारी आयुक्त ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर, आरोपी का कहना है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, जिसकी रंजिश में यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
आरोपी दिनेश कुमार यादव राजस्थान के जिला बहरोड़ के थाना भावरू के ग्राम खड़ब के निवासी हैं। वह 13 जुलाई 2023 से आबकारी निरीक्षक के पद पर धामपुर डिस्टलरी में तैनात थे। बीती 17 जून को उन्होंने त्याग पत्र दे दिया। आबकारी आयुक्त ने उनका त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया है। अब धामपुर डिस्टलरी में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त ने पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि राजस्थान में नौकरी लगने के कारण आबकारी निरीक्षक ने त्यागपत्र दे दिया। उनके त्यागपत्र को स्वीकार करने की सूचना कार्य मुक्त कर 18 जून 2026 को व्हाट्सएप और स्पीड पोस्ट के जरिये दे दी थी। अभी इनका सामान डिस्टलरी के आवास में ही रखा है। आरोप है कि त्याग पत्र देने के बाद दिनेश कुमार यादव उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखने लगे। उन्होंने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरे नंबरों से एसएमएस भेज कर अभद्रता और मारपीट की धमकी दी।
एसएमएस में असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया। आरोपी ने उन्हें धामपुर थाने में तैनात उनके परिचित दरोगा ब्रह्मपाल गिरि जैसा हाल करने की धमकी दी। आरोप है कि 12 मार्च 2026 को भी आबकारी निरीक्षक ने डिस्टलरी परिसर में जेसीबी चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की थी। इस मामले में एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व निरीक्षक बोले, रंजिश रखते हैं सहायक आबकारी आयुक्त
पूर्व आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने इसकी उच्च अधिकारी से शिकायत की थी। तभी से आबकारी आयुक्त प्रमोद गिरि उनसे रंजिश करने लगे। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी कर रखी है। आरोप लगाया कि धामपुर थाने की रानी बाग चौकी इंचार्ज उन्हें परेशान कर रहे हैं।