फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former CM held the government responsible for the accident

Bijnor News: पूर्व सीएम ने हादसे के लिए सरकार को बताया जिम्मेदार

Sun, 03 Nov 2024 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Former CM held the government responsible for the accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। हाईवे पर सामने आए सांड़ से बचाने में कार के पलटने से हुई तीन दोस्तों की मौत पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए छुट्टा पशुओं की समस्या को भाजपा सरकार की लापरवाही करार दिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिजनौर शहर में हुए सड़क हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि अनाथ पशुओं के कहर का ताजा मामले में बिजनौर में एक सांड के टकराने से तीन युवकों की मृत्यु बेहद दुखद है।
विज्ञापन

कई परिवारों पर दुखों जो पहाड़ टूटा है। उसे टाला जा सकता था। छुट्टा पशुओं जैसी एक बड़ी समस्या को लेकर भाजपा सरकार की जो लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना बेरूखी है, वो निंदनीय है इस हादसे के लिए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की देर शाम नजीबाबाद की ओर जन्मदिन मनाकर लौट रहे छह दोस्तों की कार के सामने अचानक दो सांड आ गए। सांड से बचने के लिए ब्रेक लगाए मगर कार पर नियंत्रण नहीं सका। कार पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसमें नई बस्ती निवासी अश्विन उर्फ यश राजपूत (23), सारांश भारद्वाज (25) निवासी पंचवटी कालोनी और अनिरुद्ध कोहली (23) निवासी सिविल लाइन की मौत हो गई थी।

जबकि प्रतिक्षित, प्रद्युमन और पार्थ त्यागी घायल हो गए थे। इनमें प्रतिक्षित की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिसका दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed