{"_id":"64ada9c77bc9656b400ec984","slug":"forest-officials-reached-to-meet-the-injured-in-guldars-attack-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-2710-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलदार के हमले में घायलों से मिलने पहुंचे वन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलदार के हमले में घायलों से मिलने पहुंचे वन अधिकारी
Wed, 12 Jul 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में अधिकारियों के साथ घायल लोगों का हाल-चाल लेते वन संरक्षक रमेश चंद्र
धामपुर । वन विभाग के वन संरक्षक रमेशचंद्र अधिकारियों की टीम के साथ गांव शहजादपुर में गुलदार के हमले में घायल व्यक्तियों का हालचाल जानने धामपुर के दमयंती अस्पताल पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने शहजादपुर गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
ग्रामीणों को वन्यजीवों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की हिदायत दी। वन संरक्षक रमेशचंद्र ने घायल व्यक्तियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराए जाने और हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। बता दें कि शहजादपुर में सोमवार को गुलदार के हमले में 3 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों को हिदायत दी गई की वह वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और उनके साथ कोई छेड़खानी ना करें।
कोई वन्यजीव दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। इस दौरान डीएफओ अरुण कुमार, एसडीओ ज्ञान सिंह, संभल डीएफओ अरविंद कुमार, एसडीओ अंशुलमल मित्तल, नगीना रेंजर विकास वरुण, सुनील राजौर आदि मौजूद रहे।