{"_id":"56fd77064f1c1ba84bf0010a","slug":"forest-fire-the-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में आग से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
भागूवाला क्षेत्र की राजगढ़ वन क्षेत्र के जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावली के सबलगढ़ के निकट जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। निकट स्थित गौशाला तक आने से रोकने के लिए गौशाला संचालकों ने कड़ी मेहनत की। राजगढ़ वन रेंज के सबलगढ़ से लगे जंगल में अचानक आग लग गई।
वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र मलिक, वन दरोगा रमेश, भरतलाल, रामगोपाल के नेतृत्व में वनकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। जंगल क्षेत्र में जहां आग लगी उससे कुछ फासले पर कृष्णदास गौशाला है। विजेंद्र मलिक ने बताया कि जंगल में लगी आग को काबू में करने के लिए वन विभाग की टीम जुटी है।
विज्ञापन