{"_id":"5e629dc48ebc3eeb69467850","slug":"forest-department-will-shift-trees-instead-of-cutting-bijnor-news-mrt472540043","type":"story","status":"publish","title_hn":"काटने के बजाए पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट करेगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काटने के बजाए पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट करेगा वन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काटने के बजाए पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट करेगा वन विभाग
बिजनौर। वन विभाग ग्राम समाज की जमीन में खड़े 400 पेड़ों को बचाने की कवायद में जुट गया है। विभाग इन पेड़ों को दूसरी जगह पर शिफ्ट करेगा। जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके पेड़ों को बचाया जाएगा।
जिले में पौधरोपण के लिए हर साल बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। पिछले साल रिकॉर्ड 43 लाख पौधे लगाए गए थे। इस साल 50 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य शासन द्वारा विभाग को दिया गया है। पेड़ लगाने के लिए सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाता है। पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। वन विभाग ग्राम समाज की भूमि पर भी पौधरोपण करता है। करीब पांच साल पहले वन विभाग ने गांव-गांव गजरौलाशिव में ग्राम समाज की भूमि में पौधरोपण कराया था। ये पेड़ अब पहले से बड़े हो गए हैं। ग्राम समाज की भूमि को अब पुलिस लाइन बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। वहां निर्माण कार्य होगा। निर्माण कार्य में पेड़ बाधा बन रहे हैं। निर्माण कार्य के लिए जमीन खाली करने को 400 पेड़ों को चिह्नित किया गया है। इन पेड़ों को काटने के लिए पुलिस ने वन विभाग को पेड़ों का मूल्यांकन करने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन वन विभाग ने पेड़ों के कटान के लिए पेड़ों का मूल्यांकन कराने से इनकार कर दिया है। इस बारे में पुलिस को बता दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि पेड़ पहले से बड़े हो गए हैं, लेकिन बाजार में अभी इनका मूल्य नहीं मिलेगा। कटवाने से पेड़ मर जाएंगे। इन पेड़ों को बचाने के लिए वन विभाग इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करेगा। हालांकि बड़े पेड़ों को उठाकर दूसरी जगह लगाने के लिए मशीन आती है, लेकिन ये मशीन अभी केवल गुजरात में ही है। गजरौलाशिव से मजदूरों से खुदाई कराकर इन पेड़ों को उठवाया जाएगा।
डीएफओ एम सेम्मारन के मुताबिक गजरौलाशिव में पेड़ों को बचाया जाएगा। जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा पेड़ों को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।