फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest Department rescues many wildlife by carrying out campaign

वन विभाग ने अभियान चलाकर कई वन्य जीवों को बचाया

Thu, 14 May 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Forest Department rescues many wildlife by carrying out campaign
चांदपुर में मिले बिज्जू के बच्चे। - फोटो : BIJNOR
वन विभाग ने अभियान चलाकर कई वन्य जीवों को बचाया
विज्ञापन

बिजनौर। वन विभाग ने तीन दिन में अभियान चलाकर कई वन्यजीवों को बचाया है। इनमें से कुछ को जंगल में छोड़ दिया गया है तो कुछ को अभी अपनी सुरक्षा में रखा है।

डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक बृहस्पतिवार को मोहल्ला मिर्दगान के पास एक उल्लू के घायल होने की सूचना मिली। उन्होंने उल्लू को अपने आवास पर मंगवाकर उसका उपचार कराया। किरतपुर के एक गांव में वन विभाग ने एक घायल नीलगाय का उपचार कराया। बुधवार को गांव बूढ़ानंगली के जंगल से बिज्जू के तीन बच्चे व चांदपुर से दो शावक मिले। इन शावकों की आंख भी नहीं खुली थी। बूढ़ानंगली में मिले शावकों को पास में ही छोड़ दिया गया। बाकी दो बच्चों को सुरक्षा में दिया गया है। मोहम्मदपुर देवमल गांव के पास से वन विभाग को एक हिरन भी घायल हालत में मिला। उसका उपचार कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मंगलवार को नगीना के जंगल से जंगली बिल्ली का एक बच्चा भी बरामद हुआ। उसे भी सुरक्षा में दिया गया है। डीएफओ डा.एम सेम्मारन का कहना है कि वन्य जीवों के बचाव के लिए पूरा अभियान चलाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उनका उपचार भी कराया जा रहा है। अगर किसी को किसी कोई वन्य जीव घायल हालत में मिलता है तो वन विभाग को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed