फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest department launched campaign for stork conservation

Bijnor News: सारस संरक्षण के लिए वन विभाग ने चलाया अभियान

Thu, 01 Jun 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Forest department launched campaign for stork conservation
- पिछले वर्ष जून 22 की गणना में करीब 117 सारस मिले थे
विज्ञापन

- भारत वर्ष के लगभग 10 प्रतिशत सारस जिले में पाए जाते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में सारस की संरक्षण के लिए वन विभाग अभियान चलाएगा। विभाग जनपद के ऐसे वेटलैंड की सूची तैयार की है, जहां पर सारस सबसे ज्यादा दिखाई दिए। पिछले वर्ष जून 2022 में वन विभाग की गणना में करीब 117 सारस मिले थे। अफसरों के अनुसार पूरे भारत वर्ष के लगभग 10 प्रतिशत सारस बिजनौर जनपद में ही पाए जाते हैं। बिजनौर, चांदपुर व धामपुर रेंज में सारस संरक्षण के लिए करीब 156 लाख रुपये की परियोजना बनाई है।
बिजनौर में सामाजिक वानिकी प्रभाग के तहत बिजनौर, चांदपुर एवं धामपुर रेंज में ऊसर क्षेत्र होने के कारण तथा नहरों का जाल बिछा होने के कारण मौसम में नमी रहती है। इन क्षेत्र में छोटे, बड़े तालाब हैं। इस कारण यहां सारस पक्षी एवं स्थानीय पक्षियों के साथ बहुत संख्या में पाए जाते हैं। साथ ही अन्य प्रवासी पक्षी भी सर्दियों में यहां आते हैं। वर्तमान में गंगा बैराज एवं नारनौर झील आदि वेटलैंड में पिछले सालों में पक्षियों का संरक्षण एवं प्रबंधन का कार्य लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के कई क्षेत्र सारस पक्षी के प्रवास के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक वानिकी प्रभाग प्रभागीय निदेशक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जहां पर सारस सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। अभियान चलाकर वहां विभाग की ओर से सारस संरक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारस के साथ दिखाई देती हैं अन्य प्रजातियां
वन विभाग के अफसरों ने बताया कि जनपद बिजनौर में चयनित वेटलैंड में गाद एवं जलकुंभी की मात्रा ज्यादा हो गई है, जिसे निकालकर वेटलैंड का सुंदरीकरण किया जाएगा। कार्य के साथ ही साथ सीमांकन किया जाना है। संपूर्ण वेटलैंड क्षेत्रों में सारस, स्टार्क, किंगफिशर, कार्मोरेन्ट, आइबिस, डक्स आदि प्रजातियां प्रचुर संख्या में देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed