फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest department destroying crop, memorandum submitted to Tehsildar

भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Thu, 11 Jun 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Forest department destroying crop, memorandum submitted to Tehsildar
वन विभाग नष्ट कर रहा फसल, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर वन विभाग पर किसानों की फसलों को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट करने का आरोप लगाया है। किसान यूनियन ने जमीन की पैमाइश कराने तथा वन विभाग द्वारा फसलों को खुर्द-बुर्द करने की कार्रवाई रोकने की मांग की है।

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, अवनीश कुमार, ठाकुर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से मिला और ज्ञापन सौंपा, इसमें नांगल खादर क्षेत्र में किसानों की अपनी काबिज जमीन पर खड़ी फसलों को वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से जोतकर नष्ट करने का आरोप लगाया। भाकियू का आरोप है कि जिन किसानों की फसलें नष्ट की गई हैं, उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। भाकियू ने तहसीलदार से भूमि की पैमाइश कराने तथा वन विभाग द्वारा नष्ट की गई फसलों का किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में सुभाष चंद, निहाल सिंह, टीकम सिंह, बलराम सिंह सहित अनेक किसान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed