फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest Department changed Tahrir

पहले वन विभाग जन प्रतिनिधि सहित ग्रामीणों को कराना चाहता था नामजद

Wed, 08 Jan 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Forest Department changed Tahrir
नजीबाबाद। भोगपुर में गुलदार को मारे जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने में वन विभाग ने दो तहरीर बदली। वन विभाग अपनी रिपोर्ट में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को नामजद और लगभग 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता था। लेकिन बाद में वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के गांव भोगपुर में 6 जनवरी को छात्र प्रशांत को गुलदार द्वारा मारे जाने की घटना के बाद जनाक्रोश में गुलदार के मरने के बाद वन विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराने में जन भावनाओं को महत्व दिया। वन दरोगा साहनपुर रेंज राजू ने अपनी पहली तहरीर में गुलदार के मारे जाने के मामले में ग्राम प्रधान व तीन लोगों के नाम का खुलासा करते हुए 80 अज्ञात लोगों के गुलदार के मारे जाने के समय मौजूद होने की बात कही थी। लेकिन बाद में वन विभाग बैकफुट पर आ गया। वन विभाग ने पुलिस से पहली तहरीर वापस ले ली। वन दरोगा साहनपुर राजू की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति दर्शाते हुए भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वन दरोगा ने ओमप्रकाश के खेत में भीड़ द्वारा गुलदार को घेरने और उसकी हत्या करने की रिपोर्ट में बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed