{"_id":"6450063ed2280c20f0092689","slug":"forensic-team-inspected-aditya-rana-encounter-site-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-2540-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फोरेंसिक टीम ने किया आदित्य राणा मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फोरेंसिक टीम ने किया आदित्य राणा मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण
Tue, 02 May 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा के ग्राम पाइंदापुर के जंगल में आदित्य राणा मुठभेड़ घटना स्थल का निरीक्षण करती आगरा की फ
आगरा से पहुंची टीम ने घटना का सीन रीक्रिएट कर जुटाई जानकारी
- 12 अप्रैल को क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर पाइन्दापुर के जंगल में हुई थी पुलिस से मुठभेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। 12 अप्रैल को कुख्यात ढाई लाख का इनामी बदमाश आदित्य राणा व पुलिस मुठभेड़ में ढेर आदित्य राणा एनकाउंटर की जांच के लिए आगरा से फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर घटना का सीन रीक्रिएट कर जानकारी जुटाई।
सोमवार शाम आगरा से चार सदस्यीय फोरेंसिक टीम स्योहारा पहुंची। जिसके बाद टीम ने कुख्यात आदित्य राणा पुलिस मुठभेड़ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पूरी घटना का सीन भी रीक्रिएट किया। टीम के साथ एसओजी टीम व स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।
12 अप्रैल को क्षेत्र के गांव बूढ़नपुर पाइन्दापुर के जंगल में नहर के पास तड़के 2:30 बजे एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद प्रदेशीय स्तर घोषित माफिया आदित्य राणा को ढेर कर दिया था। आदित्य राणा पुलिस मुठभेड़ घटना की जांच क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई है। मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर आदित्य राणा व पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच एसडीएम धामपुर कर रहे हैं।
विज्ञापन
12 अप्रैल की तड़के 2:30 बजे स्योहारा के ग्राम पाइन्दापुर जंगल में आदित्य के होने की सूचना पर गिरोह को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो आदित्य व उसके साथियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लगी तथा शेष बदमाश जंगल की तरफ भाग गए।
गोली लगने वाला बदमाश आदित्य राणा उर्फ रवि था, जिसकी हिस्ट्री शीट संख्या 41ए है, इसके विरुद्ध जिला बिजनौर व अन्य जिलों में 47 अभियोग पंजीकृत है। जिला बिजनौर व अन्य जिले के न्यायालयों से काफी संख्या में गैर जमानती वारंट निर्गत किए गए हैं। आदित्य राणा पर पुलिस महानिदेशक द्वारा 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।